सबसे पहले तो हम आपका स्वागत करते है हमारे video portal पे | इस पोस्ट में हम आपको बताएँगे Blog और Website के लिए Google Analytics Account कैसे बनाए ?

दोस्तों अगर आपने blog या website बना लिया है और आप अपने blog या website के लिए अभी तक Google analytics का account नहीं बनाया है तो इस post में हम आपको Google analytics का account कैसे बनाते है इसके बारे में बताऊंगा, लेकिन उससे पहले हम यह जान लेते है की Google analytics होता क्या है ?

Google Analytics Kya Hai?

दोस्तों, Google analytics वो tools होती है जो हमारे website के सारे traffic information को बताती है | इस tools की मदद से हम अपने website की ranking को search engine में increase कर सकते है |

दोस्तों, Google analytics tools की मदद से ही हम अपने blog की a to z traffic की जानकारी ले सकते है, जैसे :- हमारे blog पे कितनी traffic daily आती है. इसके अलावा real-time भी traffic check कर सकते है. इसके अलावा traffic की location भी check कर सकते है, ऐसे बहुत सारे features है जो Google analytics की मदद से हम अपने blog या website की traffic की जानकारी ले सकते है |

Google Analytics Account Kaise Banaye

Google analytics में account बनाने के लिए हमने नीचे कुछ steps बताए हुए है, आपको सिर्फ हमारे नीचे बताए गए steps को follow करना है:-

Step 1: सबसे पहले आप browser open कर ले |

Step 2: Browser open होने के बाद type करे www.google.com/analytics

Step 3: उसके बाद आपके सामने Google analytics का home page खुल जाएगा |

Step 4: फिर Sign in to Analytics के option पे click करनी है |

Step 5: अब आप अपने Google के Gmail-Id से login कर ले |

Step 6: फिर Sign up के option पे click करे |

Step 7: अब आपके सामने एक New Account का form open होगा |

Step 8: अब आप उस Form को सही-सही भरे :-

a.            Account Name: जिस नाम से आप account बनाना चाहते है वो नाम लिखे |

b.            Website Name: इसमें आप अपने website का नाम लिखे |

c.             Website URL: इसमें आप अपने website का url डाले |

d.            Industry Category: आपकी website किस category से related है, वो category choose करे |

e.            Reporting Time Zone: इसमें आप अपने country का Time Zone select करे |

Note: Website URL: में जब भी आप अपने website का URL डाले तो ध्यान रहे की आपकी website http पे है या https पे है | अगर आपकी website https पे है तो https select कर ले और अगर आपकी website http पे है तो http select कर ले |

Step 9: अब Get Tracking Id के option पे click करे |

Step 10: Get Tracking Id पे click करते ही Google Analytics Terms of Service Agreement का popup window open हो जाएगी |

Step 11: अब आप जिस country से belong करते है उस country को select करे |

Step 12: फिर Term & Conditions पे tik का mark लगाए |

Step 13: उसके बाद I Accept के option पे click करे |

Step 14: उसके बाद Tracking Code display होगी |

Step 15: Tracking Code को copy करके आप अपने website या blog के <head> section के नीचे paste कर दे |

Step 16: Tracking Code को paste करने के बाद आप अपने website को save कर दे |

तो इस तरीके से आप अपने website या blog के लिए Google analytics का account बना सकते है | Google analytics का account सही से बना है की नहीं इसे check करने के लिए आप एक browser में अपनी website open कर ले और Google analytics में जाकर realtime पे click करे | अगर realtime traffic display कर रही होगी तो समझ लो आपकी analytics काम कर रही है |

तो दोस्तों, इस post में मैंने आपको बताया Google analytics account क्या है और Google analytics का account कैसे बनाते है | अगर फिर भी आपको समझने में किसी भी तरह का problem हो तो हमने एक video बनाया है, आप हमारे विडियो को देखकर आसानी से समझ सकते है और आप भी अपने website या blog के लिए Google analytics का account बना सकते है |

अगर फिर भी आपको समझने में problem हो रही है तो आप हमें comment करके जरूर बताए | हम और हमारी team आपकी पूरी मदद करने की कोशिश जरूर करेगी |