Gmail पर Email ID कैसे बनाए (How to Create Gmail
Account in Hindi) – सबसे
पहले तो आपका Aryan
Talk पे स्वागत है | दोस्तों इस post में हम
जानेंगे Google के Email account के बारे में | दोस्तों, हम सभी को पता है की आज
की दुनिया digitalized हो चुकी है | हर चीज digital तरीके से होती है | चाहे हमें
कोई form भरना हो या कोई ऑनलाइन account खोलना हो या किसी को message करना हो, हर
जगह पे हमसे email id माँगा जाता है |
तो ऐसे में अगर आपके पास email id ना हो तो आज के जमाने के अनुसार आप
बहुत पीछे है | इसलिए आपके पास भी एक email id होनी बहुत जरूरी है |
Gmail Par Email ID Kaise Banaye – How
To Create Gmail Account in Hindi
दोस्तों, Gmail पर Email ID बनाने के लिए हमने नीचे कुछ simple steps
बताए है, जिन्हें आप follow करके आप भी अपने लिए एक email id बना सकते है :-
Step 1: सबसे पहले आप अपना browser open कर ले |
Step 2: फिर browser के address bar में type करे www.gmail.com और
Enter बटन press करे |
Step 3: अब आपके सामने Gmail account बनाने के लिए एक
page खुल जाएगा, जहाँ पे लिखा होगा Create account उसपे click करे |
Step 4: जैसे ही आप Create account के option पे click
करेंगे, तो आपके सामने दो option नजर आएगा – पहला For myself और दूसरा To manage
my business.
Step 5: अब अगर आपको खुद के लिए gmail account बनानी है
तो For myself select करे | अगर आपके पास कोई business है और आप अपने business
purpose के लिए gmail account create करना चाहते है तो To manage my business पे
click करे | Example के रूप में मैं आपको For myself account select करके बता देता
हु |
Step 6: अब आप For myself को select कर ले |
Step 7: जैसे ही आप For myself को select करोगे, आपके
सामने Create your Google Account का form open हो जाएगा | अब आपको उस form को
भरना है |
Form भरने के लिए, ऊपर की image को देखे और नीचे बताए गए topics को
समझे |
1. First Name – यहाँ पे आपको अपने नाम का पहला word जो है उसको
भरना है, जैसे मेरा नाम राज आर्यन है तो इस नाम में मेरा पहला word राज हुआ तो
उसको First Name में डाले |
2. Last Name - यहाँ पे आपको अपने नाम का लास्ट word जो है उसको
भरना है, जैसे मेरा नाम राज आर्यन है तो इस नाम में मेरा अंतिम word आर्यन हुआ तो
उसको Last Name में डाले |
3. Username - इस field में आपको अपना user name डालनी है,
ध्यान रहे जो भी आप user name डालेंगे, वही username से आपकी gmail id create हो
जाएगी | जैसे मैंने अपना username rajaryan लिखा, तो आपकी gmail id कुछ इस तरीके
से होगी – rajaryan@gmail.com.
4. Password - इस field में आपको अपने gmail account की
password डालनी है | ध्यान रहे जो भी password आप डालेंगे वो password आप किसी
दुसरे से share ना करे |
5. Confirm - इस field में जो आपने password डाला था उसी password को यहाँ पे भी डाले |
Step 8: अब आप Next के button पर click कर दे |
Step 9: जैसे ही आप Next के button पर click करेंगे आपके
सामने एक नया page open हो जाएगा | इस page में आपको अपने gmail account को mobile
number से verify करना पड़ेगा |
Step 10: अब आप Phone Number के option में आप अपना mobile
number डाले, mobile number डालने के बाद आप अपने mobile पे किस तरीके से
verification code मंगवाना चाहते है उसे select करे |
Step 11: अब आप Continue के button पे click कर दे |
Step 12: जैसे ही आप Continue की button पर click करेंगे,
आपके सामने Verify your account का page खुल जाएगा |
Step 13: अब आपके mobile पे एक वेरिफिकेशन कोड गया होगा,
उस code को text box में डालकर Continue की button पर click कर दे |
अब आपकी gmail account पूरी तरह से बन चुकी है | तो दोस्तों इस तरीके
से हम gmail पर email id बनाते है |
Gmail पर Email Id कैसे बनाए – How To Create Gmail
Account in Hindi With Video Tutorial
दोस्तों, अगर आपको कही भी समझने में किसी भी तरह का problem हो तो
आपके लिए हमने एक हिंदी विडियो tutorial बनाया है, जिसे देखकर आप आसानी से समझ
सकते है |
अगर आपको ये विडियो पसंद आया हो तो आप इस तरह के हिंदी विडियो देखने
के लिए हमारे YouTube channel को subscribe करे, YouTube पर subscribe करने के लिए
यहाँ पे क्लिक करे: Subscribe AryanTalk
0 Comments