Powered By Blogger Ko Remove Delete Kaise Kare - Hello Blogger, इस post के माध्यम से मैं आपको बताऊंगा की हम अपने blog से Powered by Blogger widget को remove या hide कैसे करते है, क्यूंकि इससे हर किसी को पता चल जाता है की हमारी जो site है वो एक website नहीं बल्कि एक blog है | जिससे हमारे users पे एक गलत effect पड़ता है |

हम अपने blog से Powered by Blogger widget को remove करे उससे पहले हम जान लेते है की Powered by Blogger होता क्या है?

Powered By Blogger Kya Hai

Powered by Blogger का मतलब होता है की आपने जो blog बनाया है वो blogger.com पर बनाया है | Blogger.com एक free service है जो हमें Google ने provide की है | जिसकी मदद से आप free blog बना सकते हो और अपने विचारों को लोगो के साथ शेयर कर सकते हो |

अगर आप चाहते हो की हमारा blog एक वेबसाइट की तरह दिखे तो आपको Powered by Blogger को delete या hide करना पड़ेगा | जब हम अपने blog पर से Powered by Blogger को delete या hide कर देंगे तो इससे हमारे blog पे जो भी users आएंगे, उन्हें लगेगा की हमने एक website पे visit किया है |

Powered By Blogger Ko Remove Hide Kaise Karte Hai

किसी भी blog से Powered By Blogger को remove या delete करने के लिए हमारे बताए गए निचे के स्टेप्स को follow करे:

Step 1: सबसे पहले आप अपने blog में login कर ले और blog के dashboard में जाए |

Step 2: फिर आप अपने Blog के Layout पे click करे |

Step 3: Blog के Layout पे click करते ही Layout का page खुल जाएगा |

Step 4: Layout के page में सबसे नीचें एक Attribution नाम से एक widget होगा |

Step 5: अब Attribution widget के Edit के link पर क्लिक करे |

Step 6: अब एक popup window खुलेगी, जिसमे आप देखोगे इस widget में कोई remove का button नहीं है | इसका मतलब इस widget को locked किया हुआ है | इसलिए हमें सबसे पहले इस widget को unlock करना पड़ेगा |

Step 7: Widget को remove करने के लिए आप Template के option पर क्लिक करे, फिर Edit HTML की button पर क्लिक करे |

Step 8: अब आप अपने blog के template editor में गए होंगे |

Step 9: अब आपको Jump to widget बटन पर क्लिक करे फिर Attribution पर क्लिक करे |

Step 10: Attribution पर क्लिक करते ही आपके सामने Attribution1 का कोड आपके सामने गया होगा |

जिस कोड को Highlight किया गया होगा उस कोड को देखें | उसमे आप देखोगे locked=’true’ है उसकी जगह आप false टाइप कर दे|

Step 11: false टाइप करने के बाद आप Save template की button पर क्लिक करके save कर दे |

Step 12: अब आप फिर से अपने blog के Layout के option पे क्लिक करे और Attribution widget के Edit link पर क्लिक करे |

Step 12: आप आप देखोगे आपके सामने एक popup का window खुल गया होगा, जिसमे Remove का button भी गया होगा |

Step 13: अब आप Remove की button पर क्लिक करे |

Remove की button पर क्लिक करने के बाद आप अपने blog के Home Page पर जाकर देखें, आपके blog पर से Powered by Blogger हट चूका होगा |